Rashifal Hindi Today 5 दिसम्बर: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकते है अच्छे संकेत

Rashifal Hindi | आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और रविवार की उदय तिथि है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9.27 बजे तक रहेगी. आज सुबह 4.47 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा. आज रुद्रव्रत है। मां अन्नपूर्णा की 21 दिवसीय पूजा आज से शुरू हो गई है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

Rashifal Hindi – आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपनी मेहनत के दम पर लाभ के नए रास्ते खोलेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको नई योजनाएँ बनानी चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जो लोग स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें आज लाभ मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

मिथुन राशि (Rashifal Hindi)

आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे। आज शाम आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य है। बिल्डरों के लिए दिन अच्छा है, नए ठेके से आपको बड़ा मुनाफा होगा। आप घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएगा।

कर्क राशि

ऑफिस में आज आप दूसरों के सामने अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर आज आपको सचेत रहने की जरूरत है। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आज किसी से दोस्ती करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

सिंह राशि (Rashifal Hindi)

आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आज कामकाज में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके दिमाग में नए विचार आएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके काम की तारीफ भी करेंगे। इस राशि के डॉक्टरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज ऑफिस के सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्हें पार्टी में उच्च पद भी मिलेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज नौकरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Rashifal Hindi)

आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक सारा काम आसानी से हो जाएगा। साथ ही किसी काम को पूरा करने में किसी सहकर्मी का सहयोग भी मिलेगा। आपके करियर में अचानक कोई बदलाव आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के बारे में बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको घर की कोई नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर पर जाएंगे। व्यापारी वर्ग को आज लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियां आसानी से सुलझ जाएंगी। आज आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। ऑफिस के सभी काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमोशन पर चर्चा करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने ग्राहक से धन लाभ अधिक होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आप कहीं बाहर जाएंगे। लोगों को जल्दी परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार की ओर से आमंत्रण आएगा, जहां आप बहुत दिनों से नहीं जा पाए हैं। आज आप भविष्य के लिए योजनाएँ बनाएंगे। घर में धार्मिक आयोजन करने का मन बना लेंगे। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता आपके हाथ में रहेगी।

कुंभ राशि (Rashifal Hindi)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में भी काम का माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। इस राशि के शादीशुदा लोग आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में भारी धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाए रखेगा। जो लोग लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

मीन राशि 

आज आपको किसी पुरानी जमीन से धन की प्राप्ति होगी। अगर आप बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जा रहे हैं तो घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके काम सफल होंगे। आज आपके जीवन साथी को तरक्की का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन को देखकर बॉस आपको अपनी जरूरत की कोई चीज गिफ्ट करेंगे। तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply